Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

श्री पाटीदार जीसीसीआई के खरगोन जिला अध्यक्ष बने  

18 अप्रैल 2025, (दिलीप दसौंधी, मंडलेश्वर): श्री पाटीदार जीसीसीआई के खरगोन जिला अध्यक्ष बने – पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री, राजकोट सांसद (1996-2009) एवं  ग्लोबल कन्फेडरेशन ऑफ काऊ बेस्ड इंडस्ट्रीज (जीसीसीआई ) अध्यक्ष  डॉ. वल्लभभाई कथीरिया की सहमति से संस्था द्वारा मध्यप्रदेश के सभी जिलों में जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जो स्थानीय स्तर पर गतिविधियों का संचालन करेंगे। इसी  कड़ी में  खरगोन जिला अध्यक्ष के पद पर श्री पवन पाटीदार ग्राम नंदगाँव  रोड़ , तहसील जिला खरगोन  की नियुक्ति की गई है। श्री  पाटीदार ने अपनी इस नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप धनराज गुप्ता सहित प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त कर पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया  है।

 श्री गंभीर सिंह राजपूत  ने  जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप धनराज गुप्ता के निर्देश पर आगामी कार्यक्रमों  की  गतिविधियों पर जिला स्तरीय कार्यशालाएं और सेमिनार आयोजित होंगे,  जिसमें  गौ विज्ञान, पंचगव्य उत्पाद, जैविक खेती और ग्रामीण स्टार्टअप पर जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। गौ उत्पादों की प्रदर्शनी व विक्रय केंद्र  जिसमें  प्रत्येक संभाग में गौ उत्पाद मेला आयोजित  होंगे । जीसीसीआई स्टार्टअप सहायता केंद्र जिसमें युवाओं व किसानों को प्रशिक्षण, परामर्श व मार्केटिंग सहयोग मिलेगा। नीति संवाद एवं सरकारी समन्वय जिसमें सरकारों के साथ मिलकर योजनाओं का लाभ गौ आधारित उद्योगों तक पहुंचाना होगा । सामुदायिक जन जागरूकता अभियान जिसमें गौ संरक्षण, गोपालन और गाय आधारित जीवन शैली के लाभों पर संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि  ग्लोबल कन्फेडरेशन ऑफ काऊ बेस्ड इंडस्ट्रीज ( जीसीसीआई) का मूल उद्देश्य गाय पर आधारित सामाजिक और आर्थिक मॉडल को बढ़ावा देना, जिसके अंतर्गत  प्राकृतिक  खेती, जैविक उत्पाद, पंचगव्य, गौ विज्ञान और ग्रामीण उद्यमिता को समर्पित गतिविधियां संचालित करना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com