Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सोयाबीन किसानों को राहत देने भावांतर योजना लागू करने की मांग

07 सितम्बर 2025, इंदौर: सोयाबीन किसानों को राहत देने भावांतर योजना लागू करने की मांग – सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SOPA) ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर सोयाबीन किसानों को राहत देने हेतु भावांतर भुगतान योजना लागू करने की मांग की है।

संघ ने बताया कि बीते विपणन वर्ष में सोयाबीन के दाम लगातार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से नीचे रहे। सरकार को मूल्य समर्थन योजना (PSS) में 20 लाख टन सोयाबीन खरीदना पड़ा, जिससे करीब 2,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ा है।

नई विपणन वर्ष 2025-26 में MSP बढ़ाकर 5,328 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, लेकिन तेल व खल के दाम कमजोर रहने से खरीदी का दबाव और बढ़ सकता है। SOPA ने चेताया कि यदि यही स्थिति रही तो सरकार का वित्तीय बोझ 15,000 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

SOPA ने सुझाव दिया है कि भावांतर योजना के जरिये किसानों को MSP और मंडी भाव का अंतर सीधे खाते में दिया जाए, जिससे लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे और सरकारी खर्च भी घटे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture