Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

श्री अहिल्या माता गौशाला इंदौर में 17 नवंबर को गोपाष्टमी कार्यक्रम आयोजित

14 नवंबर 2026, इंदौर: श्री अहिल्या माता गौशाला इंदौर में 17 नवंबर को गोपाष्टमी कार्यक्रम आयोजित – श्री अहिल्या माता गौशाला जीवदया मंडल ,इंदौर द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी आगामी 17 नवंबर , मंगलवार को बाबू लाभचंद छजलानी मार्ग ,केशर बाग  रेलवे क्रॉसिंग , इंदौर स्थित  श्री अहिल्या माता गौशाला में प्रातः 8 बजे से 4 बजे तक  गोपाष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है , जिसमें आप  सादर आमंत्रित हैं ।

गोपाष्टमी कार्यक्रम के तहत गौ माता पूजन हेतु निशुल्क पूजन सामग्री के साथ ही पूजन हेतु ब्राह्मण भी उपलब्ध रहेंगे । इसके अलावा गौ -गोपाल मिलन ,गौ माता का छप्पन भोग ,श्री नाथ जी का अन्नकूट एवं भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की  गई है । गौ -गोपाल मिलन  हेतु अपने घर के लड्डू गोपाल ( लालन ) को अवश्य साथ लावें । गौ माता के  छप्पन भोग में भक्त नरसिंह  मेहता की बैलगाड़ी में  गौ माता के लिए 56  प्रकार के फल , सब्जियां और अंकुरित  अन्न का भोग रखा जाएगा । अन्नकूट  भोग के लिए आप पवित्रता से निर्मित घर की बनी हुई कोई एक सामग्री अधिकतम आधा किलो ला सकते हैं , जिसे सुबह 9 से 10 :30 बजे तक गौ शाला पहुंचाना  होगा । आप चाहें तो  इसे एक दिन पूर्व भी भेज सकते हैं । यह  प्रसाद आपको 12 बजे वापस मिल जाएगा ।  भोजन प्रसादी पंडाल में  पास होने पर ही प्रवेश हो सकेगा , अतः गौशाला कार्यालय से 14 नवंबर , शनिवार तक पास प्राप्त कर लें ।

गोपाष्टमी के इस आयोजन में विशेष रूप से आधुनिक मशीनों से आभा मंडल ( होरा ) परीक्षण, प्राचीन कांसा चिकित्सा पद्धति  से  शरीर  के सभी विष बाहर निकालने , गर्भ संस्कार / सुवर्णप्राशन संस्कार के साथ ही  सप्त गौ माता मंदिर में भगवान की अनेक लीलाओं के दर्शन का भी लाभ लिया जा सकेगा ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें