Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जिला किसान कांग्रेस पांढुर्ना ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

14 नवंबर 2026, (उमेश खोड़े, कृषक जगत, पांढुर्ना): जिला किसान कांग्रेस पांढुर्ना ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा – जिला किसान कांग्रेस पांढुर्ना ने किसानों की विभिन्न गंभीर समस्याओं के निराकरण एवं रीवा जिले के सांसद द्वारा किसानों के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में राज्यपाल के नाम ज्ञापन  कलेक्टर पांढुर्ना में सौंपा । ज्ञापन में चार बिंदुओं में प्रमुख मांगों एवं समस्याओं का निराकरण करने की मांग की गई ।

ज्ञापन में उल्लेखित किया गया कि किसान कांग्रेस द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं अधिकारों को लेकर दो बार किसान आंदोलन किए और किसानों की समस्याओं को शासन -प्रशासन के समक्ष रखा , लेकिन उनका अभी तक उचित निराकरण नहीं हुआ है । ज्ञापन में किसानों की प्रमुख मांगों  एवं समस्याओं  में पांढुर्ना जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने ,दो लाख रु / हेक्टेयर की दर से मुआवजा देने ,किसानों का सम्पूर्ण कृषि ऋण माफ़ करने ,किसानों के समस्त कृषि बिजली बिल माफ़ करने , निर्बाध और पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के साथ ही रीवा जिले के सांसद द्वारा किसानों के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे सभी अन्नदाताओं का अपमान बताया और संबंधित सांसद  को  तत्काल  सांसद पद से इस्तीफा देने की मांग शामिल थी ।

ज्ञापन सौंपते समय पांढुर्ना जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री हरनाम सिंह सेंगर, तहसील पांढुर्ना  विधायक श्री निलेश उईके ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विलास डोंगरे ,नगर कांग्रेस अध्यक्ष जयंत घोडे,  प्रतीक मेश्राम ,बंटी ठाकुर ,जनपद सदस्य कीति॑  पठाडे ओर बडी संख्या में किसान  मौजूद थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें