Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बिरगोदा में श्री बलराम जन्मोत्सव मनाया

06 सितम्बर 2023, देपालपुर(शैलेष ठाकुर, देपालपुर): बिरगोदा में श्री बलराम जन्मोत्सव मनाया – ग्राम बिरगोदा में कृषक जगत और किसान क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किसानों के देवता श्री बलराम का जन्मोत्सव मनाया गया । वरिष्ठजनों द्वारा भगवान श्री बलराम की पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम को श्री विष्णु ठाकुर, श्री मनोहर चौधरी एवं श्री शैलेष ठाकुर ने भी संबोधित किया । इस आयोजन में ग्राम के समस्त उन्नत किसानों ने भाग लिया। इस दौरान किसानों ने ईश्वर से बारिश के लिए प्रार्थना की । किसानों द्वारा अगले वर्ष बड़े स्तर पर श्री बलराम जन्मोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया ।

इस कार्यक्रम में श्री जगन्नाथ ठाकुर,श्री अंतर सिंह ठाकुर,श्री रामप्रसाद सिसौदिया,किसान क्लब अध्यक्ष मनोहर ठाकुर, श्री साहेबसिंह ठाकुर, श्री हेमसिंह नकुम, श्री रामचरण ठाकुर,सरपंच प्रतिनिधि श्री सुदीप ठाकुर,श्री राकेश बड़वाया,श्री मोहन सोनगरा,श्री राकेश ठाकोर,श्री शेखर गौड़ व अन्य किसान उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन पंडित श्री आचार्य राकेश कृष्ण शर्मा ने किया एवं आभार श्री विद्याचरण ठाकुर ने माना ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile