Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

11 सितंबर को कपास सीजन का होगा श्री गणेश

08 सितम्बर 2023, खरगोन: 11 सितंबर को कपास सीजन का होगा श्री गणेश – कृषि उपज मण्डी खरगोन में नवीन कपास सीजन का मुहूर्त 11 सितंबर को प्रातः 10 बजे किया जाएगा। इसी दिन मंडी में कपास नीलामी का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

मण्डी सचिव ने समस्त किसानों से आग्रह किया है कि वे सीजन के शुभ मुहूर्त के अवसर पर कपास नीलामी के लिए मंडी प्रांगण में लाएं। उल्लेखनीय है कि खरगोन जिला कपास उत्पादन के क्षेत्र में राज्य में अग्रणी है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile