Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सोयाबीन और खरपतवार अनुसंधान संस्थान में हिंदी पखवाड़े का आयोजन

13 अक्टूबर 2022, इंदौर । सोयाबीन और खरपतवार अनुसंधान संस्थान में हिंदी पखवाड़े का आयोजन – भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर एवं खरपतवार अनुसंधान निदेशालय, जबलपुर में गत दिनों हिंदी पखवाड़े  का आयोजन  किया गया। 14 दिवसीय इस आयोजन में विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर में हिंदी पखवाड़ा के तहत विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हिंदी प्रोत्साहन योजना को भी इस कार्यक्रम में लागू किया गया। हिंदी कार्यशाला में अतिथि वक्ता डॉ. जयश्री बंसल सहायक निदेशक, मानव संसाधन विभाग, देवी अहिल्या विश्व विद्यालय,  इंदौर ने हिंदी के महत्व को बताते हुए हिंदी के प्रारंभिक दौर से लेकर वर्तमान तक इस भाषा की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला गया।  पुरस्कार वितरण समारोह में  सभी पात्र प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संस्थान के प्रभारी निदेशक डॉ. संजय गुप्ता  ने हिंदी में अधिक से अधिक कार्य करने का अनुरोध किया। संचालन श्री रविशंकर कुमार ने किया।

इसी तरह खरपतवार अनुसंधान निदेशालय,जबलपुर में भी हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. एस.पी. तिवारी, कुलपति, नानाजी देशमुख पशु विज्ञान वि.वि. जबलपुर थे। डॉ. तिवारी ने कहा कि संसार का कोई भी देश अपनी भाषा की अवहेलना करके प्रगति नहीं कर सकता। भाषा में अद्भुत शक्ति होती है। आपने, संस्थान के  वैज्ञानिकों  व अधिकारियों  द्वारा हिन्दी में कार्य या हिन्दी को बढ़ावा देने में रूचि लेने की प्रशंसा की। निदेशक डॉ.जे. एस. मिश्र ने  हिंदी को सभी भाषाओं की सहोदरा बताया और कहा कि इसमें सभी भाषाओं को समाहित करने की अपार शक्ति निहित है। हिन्दी पखवाड़े के दौरान सात प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें आलेखन एवं टिप्पण, तात्कालिक निबंध लेखन, हिन्दी शुद्धलेखन, कम्प्यूटर में यूनिकोड पर टाइपिंग, आषु भाषण, क्विज कांटेस्ट एवं वाद-विवाद शामिल हैं। इस मौके पर निदेशालय द्वारा प्रकाशित  पत्रिका ‘तृण संदेश’ ‘वार्षिक रिपोर्ट’ एवं ‘निदेशालय की महत्वपूर्ण उपलब्धियां’ का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजभाषा कार्यान्वयन समिति के प्रभारी श्री बसंत मिश्रा ने किया एवं आभार डॉ. वी.के. चौधरी ने माना। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: नाबार्ड द्वारा 14 अक्टूबर से कृषक उत्पाद संगठनों की राष्ट्रीय प्रदर्शनी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें