Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भोपाल मण्डी में बनेगा एयर वेंटीलेटेड फ्लावर डोम

02 अगस्त 2022, भोपाल: भोपाल मण्डी में बनेगा एयर वेंटीलेटेड फ्लावर डोम – भोपाल की करोंद मण्डी परिसर में फूलों के लिये एयर वेंटीलेटेड फ्लावर डोम बनेगा। उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार द्वारा एयर वेंटीलेटेड फ्लावर डोम की स्वीकृति दी गई है।

श्री कुशवाह ने प्रदेश में पहली बार करोंद मण्डी भोपाल में एयर वेंटीलेटेड फ्लावर डोम की सौगात देने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का फूलों की खेती करने वाले किसानों की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फूलों की खेती करने वाले किसानों को 180.51 लाख रूपये की लागत से बनने वाले एयर वेंटीलेटेड फ्लावर डोम के बन जाने से अपनी फसल का वाजिब दाम प्राप्त करने में मदद मिलेगी। अच्छे दाम नहीं मिलने की स्थिति में फूलों को रखने की सुविधा मिल जायेगी।

महत्वपूर्ण खबर: सिंचाई उपकरण हेतु 27 जुलाई से 4 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile