State News (राज्य कृषि समाचार)

सिंचाई उपकरण हेतु 27 जुलाई से 4 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित

Share

27 जुलाई 2022, इंदौर: सिंचाई उपकरण हेतु 27 जुलाई से 4 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित – किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, मध्यप्रदेश , भोपाल द्वारा वर्ष 2022-2023 हेतु निम्नलिखित योजनाओं अंतर्गत सिंचाई उपकरणों हेतु 27 जुलाई से 4 अगस्त 2022 तक दोपहर 12 बजे से पोर्टल पर कृषकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।  प्राप्त आवेदनों में से लक्ष्यों के विरूद्ध लॉटरी ऑनलाइन सम्पादित की जाएगी।

1  – योजना -राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (दलहन) – सिंचाई उपकरण – स्प्रिंकलर सेट,पाईप लाईन सेट,पंपसेट(डीजल/विद्युत -समस्त जिले।

2 – योजना – राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (गेहूं )- सिंचाई उपकरण – स्प्रिंकलर सेट,पाईप लाईन सेट,पंपसेट(डीजल/विद्युत),रेनगन सिस्टम
    लाभान्वित जिले –  कटनी ,शिवनी, सागर ,पन्ना, टीकमगढ़ ,छतरपुर ,रीवा ,सीधी, सतना ,खंडवा ,शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, रायसेन,विदिशा, राजगढ़  और निवाड़ी।

3 -योजना -राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा  (टरफा)- सिंचाई उपकरण -स्प्रिंकलर सेट,पाईप लाईन सेट , लाभान्वित जिले -कटनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा ,सिवनी ,मंडला, डिंडोरी ,नरसिंहपुर ,दमोह ,पन्ना, रीवा, सीधी, सिंगरौली ,सतना, शहडोल, उमरिया ,अनूपपुर ,रायसेन, होशंगाबाद और बैतूल।

4 – योजना -राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन ( बुंदेलखंड विशेष पैकेज)-सिंचाई उपकरण – स्प्रिंकलर सेट,पाईप लाईन सेट,पंपसेट(डीजल/विद्युत)
लाभान्वित जिले – सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, दतिया और  निवाड़ी।

5 – योजना – राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (धान)-सिंचाई उपकरण -पंपसेट(डीजल/विद्युत)- लाभान्वित जिले -कटनी, मंडला ,डिंडोरी, दमोह, पन्ना ,रीवा ,सीधी और अनूपपुर।

संबंधित जिलों के इच्छुक किसान निर्धारित तिथि से पूर्व ऑन लाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ उठावें।

महत्वपूर्ण खबर:मध्य प्रदेश कृषि विभाग द्वारा खाद के अवैध भंडारण पर की गई बड़ी कार्यवाही

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *