Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान के युवा किसान गुजरात एवं महाराष्ट्र के भ्रमण के लिए रवाना

27 फरवरी 2024, जयपुर: राजस्थान के युवा किसान गुजरात एवं महाराष्ट्र के भ्रमण के लिए रवाना – राजस्थान के डूंगरपुर जिले के कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने सोमवार को आत्मा योजनान्तर्गत जिले के युवा किसानों के दो दलों को गुजरात एवं महाराष्ट्र राज्य के भ्रमण के लिए  हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

प्रत्येक दल में शामिल जिले के 45 युवा प्रगतिशील कृषक गुजरात एवं महाराष्ट्र के कृषि महाविद्यालयों, एटीसी फार्म, प्रगतिशील कृषकों के फार्म पर भ्रमण कर नवीन तकनीक और नवाचारों से रूबरू होंगे। जिला कलक्टर ने विभागीय अधिकारियों से भ्रमण के बारे में विस्तृत जानकारी ली और कृषकों से संवाद किया।

कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक गौरीशंकर कटारा ने बताया कि भ्रमण दल के साथ सहायक कृषि अधिकारी उद्यान सोहनलाल मीणा एवं मुकेश डामोर कृषि पर्यवेक्षक भ्रमण दल को लेकर प्रस्थान किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषकों द्वारा गुजरात में दुग्ध डेयरी, उन्नत बगीचे, सब्जियों की उन्नत खेती, प्राकृतिक खेती, ऑग्रेनिक खेती, उन्नत नवीन मशीनरी, अंगुर, आम, अनार के बगीचे आदि का अवलोकन किया जाएगा।  महाराष्ट्र में जल गांव में सूक्ष्म सिंचाई से प्याज की खेती, प्याज भण्डारण, प्रोसेसिंग इकाईयों का भी अवलोकन करवाया जाएगा। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक गौरीशंकर कटारा, उप निदेशक एवं पदेन परियोजना परेश पण्ड्या, सहायक निदेशक छिद्दा सिंह, बाबूलाल रोत, वरिष्ठ वैज्ञानिक के वी.के. फलोज सहायक निदेशक गीता रोत, कृषि अधिकारी सोनू सहित आदि मौजूद रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)