Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नाबार्ड द्वारा 14 अक्टूबर से कृषक उत्पाद संगठनों की राष्ट्रीय प्रदर्शनी

13 अक्टूबर 2022, भोपाल: नाबार्ड द्वारा 14 अक्टूबर से कृषक उत्पाद संगठनों की राष्ट्रीय प्रदर्शनी – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड भोपाल द्वारा उमंग 2022 के अंतर्गत 9 दिवसीय स्वयं सहायता समूह , शिल्पकारो तथा कृषक उत्पादक संगठनों के उत्पादों की राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी सह बिक्री का आयोजन 14 अक्टूबर से किया जा रहा है। नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक श्री निरुपम मेहरोत्रा ने बताया कि इस आयोजन में देश के कई राज्यों के उत्पाद प्रदर्शित किए प्रदेश के नागरिकों को एक ही स्थान पर उत्पादों को देखने एवं खरीदने का अवसर मिलेगा । उक्त प्रदर्शनी सह बिक्री में देश के सभी 26 राज्यों से कारीगर, महिलाएं एवं किसान अपने उत्पादों की बिक्री हेतु आएंगे । शहर के मध्य भोपाल हाट में आयोजित प्रदर्शनी में कश्मीर से केरल और अरुणाचल प्रदेश से राजस्थान के उत्पाद बिक्री हेतु उपलब्ध रहेंगे । प्रदर्शनी का उद्घाटन 14 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल करेंगे  ।

महत्वपूर्ण खबर: किसानों के लिए बड़ा दिन: 17 अक्टूबर को पीएम मोदी करेंगे 600 मॉडल उर्वरक दुकानों का उद्घाटन

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile