Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में कृषक उपहार योजना में सादुलशहर के किसान ने जीते तीनों पुरस्कार

26 अगस्त 2023, श्रीगंगानगर: राजस्थान में कृषक उपहार योजना में सादुलशहर के किसान ने जीते तीनों पुरस्कार – सादुलशहर विधायक श्री जगदीश चंद्र जांगिड़ एवं एसडीएम श्री योगेश सिंह देवल, प्रशासक कृषि उपज मण्डी समिति सादुलशहर द्वारा राज्य सरकार द्वारा जारी मण्डी समितियों में संचालित कृषक उपहार योजना के अन्तर्गत किसानों को पुरस्कार राशि के चैक वितरित किये गये। इस मौके पर विधायक श्री जांगिड़ ने कहा कि किसान सरकार द्वारा दी जारी योजनाओं का लाभ उठाएं। कृषक उपहार योजना के अंतर्गत 1 जुलाई से 31 दिसम्बर 2022 तक ई-पेमेन्ट पर जारी कूपनों पर विजेता लाभार्थी किसानों में कृष्णलाल पुत्र मामराज निवासी छापावाली तहसील सादुलशहर को प्रथम पुरस्कार, कैलाश चौधरी पुत्र जयसिंह निवासी ताजा पट्टी तहसील अबोहर जिला फाजिल्का (पंजाब) को द्वितीय पुरस्कार, तरजोत सिंह पुत्र श्रवण सिंह निवासी धोलीपाल तहसील व जिला हनुमानगढ़ को तृतीय पुरस्कार को क्रमशः 25 हजार, 15 हजार व 10 हजार रुपए के चैक वितरित किए।

सादुलशहर के किसान ने जीते तीनों पुरस्कार

सहायक सचिव बलदेव सिंह राठौड़ ने बताया कि कृषक उपहार योजना के अंतर्गत 1 जनवरी से 30 जून 2023 तक ई-पेमेन्ट पर जारी कूपनों पर विजेता लाभार्थी किसानों में एक मात्र महेन्द्र सिंह पुत्र महावीर प्रसाद निवासी वार्ड नं. 1 सादुलशहर जिला श्रीगंगानगर (राजस्थान) को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार मिला क्योंकि इस योजना में यह एक मात्र प्रतिभागी थे, जो इस योजना में शामिल हुए। इन्होंने कुल 18 कूपन प्राप्त किए। इनमें से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान महेंद्र सिंह को मिला। प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार व तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपए की राशि के तीन चैक विधायक श्री जगदीश चंद्र जांगिड़ ने महेन्द्र सिंह को सौंपे।

इसी प्रकार गेट पास की विक्रय पर्चियों पर जारी कूपनों पर लाभार्थी किसानों में सुखजिन्द्र सिंह पुत्र मखनसिंह निवासी धौलाचक तहसील सादुलशहर को प्रथम पुरस्कार, जसमैल सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी खाटसजवार तहसील सादुलशहर को द्वितीय पुरस्कार एवं सुभाषचन्द्र पुत्र अमीलाल निवासी कालवासिया (बहरामपुरा बोदला) तहसील सादुलशहर जिला श्रीगंगानगर (राजस्थान) को तृतीय पुरस्कार मिला।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवसर पर हर्ष कुमार, पवन सांगवाल, रिपुदमन, पंकज खीची, व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राई, घनश्याम मित्तल, रविशंकर गोयल, राजेन्द्र सिंघल, प्रतीक शर्मा, एडवोकेट गोपाल राठौड़, पटेल भांभू आदि उपस्थित थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )