Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राज्य भर में 232 मंडियों को छोड़ कर बाकी मंडियां 13 मई को शाम 5 बजे से होंगी बंद : लाल चंद कटारूचक्क

13 मई 2022, चंडीगढ़ । राज्य भर में 232 मंडियों को छोड़ कर बाकी मंडियां 13 मई को शाम 5 बजे से होंगी बंद : लाल चंद कटारूचक्क – गेहूँ की खरीद प्रक्रिया के मुकम्मल होने के बाद ख़ाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामलों के विभाग ने 13 मई को शाम 5 बजे से राज्य भर में 232 को छोड़ कर बाकी सभी मंडियों को बंद करने का फ़ैसला किया है। यह जानकारी ख़ाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने सांझा की।

इस संबंधी और जानकारी देते हुये मंत्री ने बताया कि उपरोक्त 232 मंडियों में से बठिंडा में 18, मोगा में 8, फाजिल्का की 3, मानसा की 6, फ़िरोज़पुर की 9, पटियाला में 9, संगरूर में 10, बरनाला में 13, लुधियाना पश्चिमी और पूर्वी में 15, फरीदकोट में 4, गुरदासपुर में 11, जालंधर में 14, श्री मुक्तसर साहब में 5, फतेहगढ़ साहिब की 5, कपूरथला में 8, मलेरकोटला में 4, एस.ए.एस. नगर की 5, रोपड़ में 5, तरनतारन में 21, होशियारपुर में 6, अमृतसर में 45, पठानकोट में 5 और एस.बी.एस. नगर में 3 मंडियां शामिल हैं।

मंत्री ने राज्य में गेहूँ की खरीद सम्बन्धी महीना भर चली कवायद में शामिल किसानों, आढ़तियों, मंडी श्रमिकों, ट्रांसपोर्टरों और सरकारी अधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने खरीद की रफ़्तार और किसानों के बैंक खातों में न्यूनतम समर्थन मूल्य के बकाए समय पर डालने पर संतोष जाहिर किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile