State News (राज्य कृषि समाचार)

राजस्थान में केवीकी ने कृषक प्रशिक्षण किया आयोजित; समन्वित कृषि प्रणाली पर दिया जोर

Share

14 मार्च 2024, जयपुर: राजस्थान में केवीकी ने कृषक प्रशिक्षण किया आयोजित; समन्वित कृषि प्रणाली पर दिया जोर – राजस्थान के कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा राष्ट्रीय जलवायु समुत्थान कृषि में नवप्रवर्तन निक्रा परियोजनान्तर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सी.एम. यादव ने निक्रा परियोजनान्तर्गत संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए जलवायु अनकूल खेती, पशुपालन एवं बागवानी को अपनाकर समन्वित कृषि प्रणाली से कृषकों की आमदनी दुगुनी करने की तकनीकी जानकारी दी साथ ही कम जल मांग वाली फसलों का उत्पादन लेने की आवश्यकता प्रतिपादित की। डॉ. यादव ने डेयरी पशुओं में आहार, आवास एवं रोग प्रबन्धन की तकनीकी जानकारी दी।

व्रिष्ठ अनुसंधान अध्येता प्रकाश कुमावत ने जायद फसल उत्पादन हेतु खेत की तैयारी, उन्नत बीज, बीजोपचार, समन्वित पौषक तत्त्व एवं खरपतवार प्रबन्धन की जानकारी देते हुए जायद मूँग एवं मूँगफली उत्पादन की उन्नत तकनीकों से अवगत कराया। तकनीकी सहायक अनिता यादव ने निक्रा योजनान्तर्गत संचालित कस्टम हायरिंग सेन्टर से उन्नत कृषि यन्त्र किराये पर लेकर श्रम एवं समय बचाने एवं गुणवत्ता पूर्ण खेती करने की आवश्यकता जताई।

प्रशिक्षण में ढ़ोलीखेड़ा गांव के 22 किसानों को प्रतापधन मुर्गी के चूजे एवं कटहल के पौधे वितरित किए गए।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Share
Advertisements