Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धान, ज्वार एवं बाजरा के उपार्जन के लिए तहसील स्तर पर पंजीयन शुरू

21 सितम्बर 2023, हरदा: धान, ज्वार एवं बाजरा के उपार्जन के लिए तहसील स्तर पर पंजीयन शुरू – समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटे अनाज ज्वार एवं बाजरा के उपार्जन के लिये किसान पंजीयन 20 सितम्बर से प्रारम्भ हो गए जिला आपूर्ति अधिकारी, हरदा ने बताया कि धान एवं मोटे अनाज के उपार्जन के लिये किसान 5 अक्टूबर तक अपना पंजीयन करा सकते हैं । किसान पंजीयन के लिये तहसील स्तर पर पंजीयन केन्द्र बनाये गये हैं।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि तहसील टिमरनी के लिये सेवा सहकारी समिति मर्यादित तजपुरा, पंजीयन केन्द्र स्थल टिमरनी मंडी को पंजीयन केन्द्र बनाया गया है। इसी प्रकार रहटगांव के लिये सेवा सहकारी समिति मर्या. सोडलपुर, पंजीयन केन्द्र स्थल रहटगांव तथा हरदा के लिये सेवा सहकारी समिति मर्यादित रूपी परेटिया, पंजीयन केन्द्र स्थल हरदा मंडी को पंजीयन केन्द्र बनाया गया है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि स्थापित पंजीयन केंद्रों में धान एवं मोटे अनाज का समर्थन मूल्य पर विक्रय करने के लिये शासन द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि 5 अक्टूबर तक अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन करायें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile