State News (राज्य कृषि समाचार)

मध्य प्रदेश के चार ज़िलों में मध्यम से तेज़ वर्षा दर्ज़

Share

28 सितम्बर 2023, इंदौर: मध्य प्रदेश के चार ज़िलों में मध्यम से तेज़ वर्षा दर्ज़ – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में  मध्य प्रदेश के अलीराजपुर, धार , झाबुआ और अनूपपुर ज़िलों में कहीं -कहीं पर मध्यम से तेज़ वर्षा दर्ज़ की गई । 1 जून से आज 28 सितंबर तक मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 0.3 %  कम वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में जहाँ औसत से 4 % कम वर्षा हुई है , वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 3 % अधिक वर्षा हुई है। राज्य के जिन इलाकों में 20 मिमी या इससे अधिक वर्षा हुई है उनके आंकड़े इस प्रकार हैं –                      

पूर्वी मध्य प्रदेश – अमरकंटक ( अनूपपुर ) 28.4 , बिछुआ ( छिंदवाड़ा ) 23.4 ,पांढुर्णा ( छिंदवाड़ा ) 20.4 मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।

पश्चिम मध्य प्रदेश – बाग ( धार )  48.0 , धार-एडब्ल्यूएस 36.6 , अलीराजपुर 28.2 , उदयगढ़ (अलीराजपुर ) 25.2  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वानुमान – छिंदवाड़ा , रतलाम,  बालाघाट , डिंडोरी और सिवनी ज़िलों में मध्यम वर्षा ,जबकि बैतूल, धार, , मांडू, झाबुआ, नीमच ,मंदसौर, रीवा, अलीराजपुर, बुरहानपुर, श्योपुरकलां, मुरैना, शिवपुरी, खंडवा, पत्र, सतना, सीधी , सिंगरौली , जबलपुर, मंडला , शहडोल,अनूपपुर, उमरिया , कटनी, दमोह, सागर (दक्षिण ) इंदौर , उज्जैन, रायसेन ,गुना ,अशोकनगर, , नर्मदापुरम और पचमढ़ी में दोपहर बाद गरज चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।  आज 28  सितंबर के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements