Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धान उपार्जन की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए: कलेक्टर

13 नवम्बर 2022, नर्मदापुरम । धान उपार्जन की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए: कलेक्टर  – धान उपार्जन की सभी आवश्यक तैयारियां शीघ्र सुनिश्चित की जाए। यह निर्देश नर्मदापुरम कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में सभी एसडीएम एवं उपार्जन संबंधी अधिकारियों को दिए।  कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि खरीदी केंद्रों के निर्धारण में अधिक से अधिक गोदाम स्तरीय केंद्रों का निर्धारण कर प्रस्तावित किए जाएं।

उन्होंने कहा कि नवीन प्रावधानों के तहत एसडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित कर गोदामों का निरीक्षण किया जाए तथा निर्धारित मापदंडों की प्राथमिकता के अनुरूप रिपोर्ट दे। ताकि गोदाम स्तरीय केंद्रों का निर्धारण प्राथमिकता के क्रम में किया जा सके। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री मनोज सरियाम, अपर कलेक्टर श्री मनोज सिंह ठाकुर, उपसंचालक कृषि श्री जे.आर. हेड़ाऊ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

महत्वपूर्ण खबर: हरदा जल्दी होगा शत-प्रतिशत सिंचित जिला

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile