Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन अब 20 मई तक

01 मई 2024, विदिशा: समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन अब 20 मई तक – समर्थन मूल्य पर गेहूं  उपार्जन के कार्य के लिए पूर्व जारी अंतिम तिथि 7 मई से  बढ़ाकर अब 20 मई नियत की गई है। किसान समर्थन मूल्य पर  गेहूं उपार्जन का कार्य 20 मई तक कर सकते हैं।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती रश्मि साहू ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के उप सचिव द्वारा जारी आदेश का हवाला देते हुए बताया कि रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर  गेहूं  उपार्जन हेतु जारी संदर्भित नीति की कंडिका अनुसार समर्थन मूल्य पर  गेहूं  उपार्जन कार्य के लिए भोपाल संभाग में 7 मई नियत की गई थी। नवीन जारी आदेश के अनुसार कृषकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में समर्थन मूल्य पर  गेहूं  उपार्जन की अवधि 20 मई 2024 तक  बढ़ाई  गई है। अतः विदिशा जिले में भी समर्थन मूल्य पर  गेहूं उपार्जन का कार्य 20 मई तक किया जाएगा।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

To view e-paper online click below link: http://www.krishakjagat.org/kj_epaper/epaper_pdf/epaper_issues/mp/mp_35_2024/Krishak_jagat_mp_35_2024.pdf

To visit Hindi website click below link:

www.krishakjagat.org

To visit English website click below link:

www.global-agriculture.com