Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा जल्दी होगा शत-प्रतिशत सिंचित जिला

02 नवम्बर 2022, भोपाल: हरदा जल्दी होगा शत-प्रतिशत सिंचित जिला – मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने हरदा जिले में सिंचाई सुविधाओं की नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार हरदा शीघ्र ही शत-प्रतिशत सिंचित जिला बनेगा। जिले में सिंचाई सुविधा से वंचित क्षेत्रों के लिये कार्य-योजना तैयार कर ली गई है।

मंत्री श्री पटेल ने नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, जल-संसाधन और जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि हरदा को पूर्ण रूपेण सिंचित जिला बनाने के लिये त्वरित कार्यवाही करें। मोरन्ड गंजाल और होशंगाबाद बैराज परियोजना क्रियान्वयन इकाई सिवनी-मालवा के परियोजना प्रशासक श्री डी.आर. आकरे ने बताया कि जिले में सिंचाई सुविधा से वंचित 118 ग्राम को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिये शहीद इलाप सिंह माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना प्रस्तावित है।

मंत्री श्री पटेल ने बताया कि प्रस्तावित परियोजना के लिये सभी आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करें। उन्होंने बताया कि उक्त परियोजना से हरदा जिले की हंडिया तहसील के 68, खिरकिया के 25, टिमरनी के 21 और हरदा तहसील के 4 गाँव के किसान लाभान्वित होंगे। उक्त परियोजना से 26 हजार 890 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे नर्मदा जल, पाइप केनाल से किसानों को उपलब्ध हो सकेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: आज का सरसों मंडी रेट (31 अक्टूबर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )