Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर जिले में 4 लाख 95 हजार क्विंटल धान का उपार्जन

19 दिसंबर 2024, जबलपुर: जबलपुर जिले में 4 लाख 95 हजार क्विंटल धान का उपार्जन – जिले में समर्थन मूल्य पर धान के उपार्जन की प्रक्रिया के तहत अभी तक 5 हजार 373 किसानों से 4 लाख 95 हजार 432 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। रबी विपणन वर्ष 2024-25 में किसानों से खरीदी गई धान की यह मात्रा गत वर्ष खरीदी के शुरुआती  17 दिनों के मुकाबले करीब 50 हजार क्विंटल कम जरूर है लेकिन धान का परिदान करने वाले किसानों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 908 अधिक है। पिछले वर्ष धान उपार्जन के शुरुआती  17 दिनों में 4 हजार 465 किसानों से 5 लाख 44 हजार 200 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई थी।
                             
  धान उपार्जन पर निगरानी के लिए सतर्कता दलों का गठन – जिले में धान उपार्जन की प्रक्रिया पर नज़र रखने और खरीदी केन्द्रों के आकस्मिक जांच के लिए कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना ने सतर्कता दलों का गठन किया है। प्रत्येक तीन खरीदी केन्द्रों के लिए एक सतर्कता दल का गठन किया गया है तथा प्रत्येक सतर्कता दल में दो-दो अधिकारी तैनात किये गये हैं। कलेक्‍टर श्री सक्सेना ने सतर्कता दलों में तैनात अधिकारियों को सप्ताह में दो दिन  उपार्जन केंद्रों की जांच करने के निर्देश दिये हैं। खरीदी केंद्रों की जांच के बाद सतर्कता दल जिला आपूर्ति नियंत्रक को अपना जांच प्रतिवेदन देंगे। सतर्कता दल उपार्जन केंद्रों की जांच के दौरान सुनिश्चित करेंगे कि धान की खरीदी शासन द्वारा तय की गई उपार्जन नीति के अनुसार ही हो। सतर्कता दल की जिम्मेदारी होगी कि उपार्जन केन्द्रों पर एफएक्यू मापदंड के मुताबिक ही धान की खरीदी हो तथा किसानों की सुविधा के लिहाज से उपार्जन केन्द्रों पर सभी जरूरी व्‍यवस्‍थाएं उपलब्‍ध रहे।  

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com