Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 

बैंकों का तीन दिवसीय विशेष अभियान आज से

19 दिसम्बर 2022, देवास: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना – कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने वाले किसानों के बैंक खाते एवं आधार कार्ड लिंक करने के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि बैंक खातों से आधार कार्ड लिंक के लिए जिले की समस्त बैंक शाखाओं में 19 दिसम्बर, 21 दिसम्बर एवं 23 दिसंबर को अभियान के तौर पर जिले की समस्त शाखा में अतिरिक्त काउंटर / हेल्पडेस्क पर फ्लेक्स बैकड्राप बनाकर कार्य का संपादन किया जाएगा। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कार्य संपादन के लिए अपर कलेक्टर श्री महेंद्र सिंह कवचे को नियंत्रक तथा अनुभाग स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है ।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (17 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें