Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कस्टम हायरिंग यूनिट के लिए उत्पादक समूह या स्व समूह से आवेदन पत्र आमंत्रित

07 सितम्बर 2022, बड़वानी: कस्टम हायरिंग यूनिट के लिए उत्पादक समूह या स्व समूह से आवेदन पत्र आमंत्रित – भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला बड़वानी में कृषि एवं जल संसाधन में अच्छी रैंक प्राप्त होने से जिले को राशि रू. 3 करोड़ का अवार्ड प्राप्त हुआ है। प्राप्त राशि से जिले में कस्टम हायरिंग यूनिट की स्थापना हेतु किसी भी उत्पादक समूह या स्व-समूह की दीदीयों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं ।

उप संचालक कृषि श्री आरएल जामरे से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 25 कस्टम हायरिंग यूनिट एवं प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना प्रस्तावित है। जिनमें – 05, कस्टम हायरिंग यूनिट, 14 ज्वार व बाजरा प्रसंस्करण इकाई 6 मूंगफली प्रसंस्करण इकाई की स्थापना की जाना है। इकाइयों का संचालन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा चयनित क्रियाशील उत्पादक समूहों एवं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से किया जावेगा । कस्टम हायरिंग यूनिट एवं प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना हेतु कोई भी उत्पादक समूह एवं स्व सहायता समूह जिला स्तर पर आवेदन कर सकता है ।

महत्वपूर्ण खबर: 5 सितंबर इंदौर मंडी भाव, प्याज में एक बार फिर आया उछाल 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें