ग्वालियर, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना और पन्ना जिलों में भारी वर्षा की संभावना
04 अगस्त 2026, इंदौर: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना और पन्ना जिलों में भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के इंदौर, चंबल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; भोपाल, ग्वालियर , रीवा संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; नर्मदापुरम, उज्जैन , जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कहीं – कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। भारी वर्षा डबरा में 75.1 और रतलाम में 65.0 मिमी हुई। 1 जून से 4 अगस्त तक दीर्घावधि औसत से मध्य प्रदेश में -18 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से -22 % तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -14 % कम वर्षा हुई है।
मौसमी परिस्थितियां – मानसून ट्रफ , अब मध्य समुद्र तल पर अनूपगढ़, दिल्ली , शाहजहांपुर, बस्ती , छपरा और वहां से पूर्व की ओर नागा लैंड की ओर गुजर रही है। पश्चिमी विक्षोभ , मध्य और ऊपरी क्षोभ मंडल में पछुआ हवाओं के बीच एक ट्रफ के रुप में स्थित है। ऊपरी हवा के चार चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी हरियाणा और उसके आसपास, दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य भागों और उसके आसपास , उत्तर -पूर्व राजस्थान और उसके आसपास , उत्तर -पश्चिम बिहार और उसके आसपास तथा सौराष्ट्र और उसके आसपास बना हुआ है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने ग्वालियर , भिंड , मुरैना, रीवा, सतना और पन्ना जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाओं के साथ भारी वर्षा होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, नरसिंहपुर , छिंदवाड़ा, सिवनी , बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं ,गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, मंडला, दमोह और सागर जिलों में कुछ स्थानों पर तथा ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना, श्यो पुरकलां, सिंगरौली , सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना , छतरपुर, टीकमगढ़ , निवाड़ी और मैहर जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

