Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा : प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना : ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

28 सितंबर 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा : प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना : ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू – सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला छिंदवाड़ा ने बताया गया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत केंद्रीय स्तर की उप-योजना प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना का अनुमोदन किया गया है। योजना का क्रियान्वयन किया जाना है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए भारत सरकार द्वारा विकसित नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफार्म (एनएफडीपी) पर इच्छुक मछुआरे, मत्स्य किसान, मत्स्य विक्रेता एवं मत्स्य उद्यमी अपना पंजीयन करवाकर इसी प्लेटफार्म पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एनएफडीपी प्लेटफार्म पर प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के अंतर्गत ऋण सुविधा, मत्स्य सहकारी समितियों का सशक्तिकरण, जलीय कृषि बीमा, प्रदर्शन अनुदान, ट्रैसेबिलिटी, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण इत्यादि गतिविधियां सम्मिलित हैं।

 जिला छिंदवाड़ा में योजना के क्रियान्वयन के लिए ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। विकासखंड बिछुआ के ग्राम गुमतरा में 27 सितंबर 2026 एवं विकासखंड परासिया के ग्राम भाजीपानी में 28 सितंबर 2026 को पंजीयन हेतु शिविर आयोजित किया जायेगा। सभी मछुआरे एवं मत्स्य पालन शिविर में उपस्थित होकर अधिक से अधिक पंजीयन कराएं तथा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करना सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर से संपर्क कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड के टोल फ्री नंबर 1800-425-1660 पर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9.30 बजे से शाम 8.00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture