Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सागर : खाद वितरण में कोताही पर डीडीए और डीएमओ को कारण बताओ नोटिस

12 नवंबर 2026, सागर: सागर : खाद वितरण में कोताही पर डीडीए और डीएमओ को कारण बताओ नोटिस – खाद वितरण केंद्रों की लचर मॉनिटरिंग और समय पर गोदाम न खुलने की शिकायतों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री दिलीप कुमार यादव ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर उप संचालक (किसान कल्याण तथा कृषि विभाग) श्री राजेश त्रिपाठी एवं जिला विपणन अधिकारी श्री रोहित बघेल दोनों अधिकारियों को मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 16 के तहत कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देशों के परिपालन में 10 नवंबर 2026 को दोपहर  अनुविभागीय कृषि अधिकारी एवं जिला उर्वरक निरीक्षक सागर द्वारा खुरई रोड स्थित न्यू गल्ला मंडी के मार्कफेड गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान गोदाम बंद पाया गया और वरिष्ठ क्षेत्र सहायक (गोदाम प्रभारी) श्री राजाराम सोनी भी मौके से अनुपस्थित मिले। इस दौरान परेशान किसानों ने अधिकारियों को मोबाइल पर संपर्क किया और सेंटर न खुलने तथा जनरेटेड टोकन की पर्ची शेयर कर अपनी समस्या दर्ज कराई।

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि  उप संचालक  कृषि   (डीडीए  ) श्री राजेश त्रिपाठी तथा जिला विपणन अधिकारी (डीएमओ  ) द्वारा खाद विक्रय केंद्रों के खुलने और सुचारू वितरण की उचित मॉनिटरिंग नहीं की जा रही थी। शासन द्वारा खाद वितरण हेतु गोदाम खुलने का समय प्रातः 08:00 बजे से सायं 08:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसके पालन में घोर लापरवाही और उदासीनता बरती गई।शासकीय कर्तव्य निर्वहन में उदासीनता और आचरण को पदीय दायित्वों के प्रतिकूल मानते हुए कलेक्टर कार्यालय द्वारा दोनों अधिकारियों को 3 दिवस के भीतर स्वयं समक्ष उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसानों को सुगमता, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से खाद उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। व्यवस्था में किसी भी स्तर पर बरती गई लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें