फरीदाबाद में समन्वित कीट प्रबंधन पर किसानों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित
28 सितंबर 2026, फरीदाबाद: फरीदाबाद में समन्वित कीट प्रबंधन पर किसानों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित – क्षेत्रीय समन्वित कीट प्रबंधन केंद्र, फरीदाबाद, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से किसानों के लिए समन्वित कीट प्रबंधन विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में फसलों में कीट एवं रोग नियंत्रण के लिए समन्वित कीट प्रबंधन को प्रभावी तकनीकी विधि बताया गया। इस दौरान डॉ. भारत सिंह ने कहा कि समन्वित कीट प्रबंधन के तहत हानिकारक कीटों को नष्ट करने के लिए जैविक कीटनाशकों का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने अंधाधुंध कीटनाशकों के उपयोग को जीवधारियों के लिए घातक और हानिकारक बताया।
किसानों को NPSS App की दी जानकारी
सीआईपीएमसी फरीदाबाद की उप निदेशक डॉ. वंदना पांडेय ने कीट एवं रोग नियंत्रण में समन्वित कीट प्रबंधन की आवश्यकता पर जानकारी दी। उन्होंने किसानों को इसे किसान स्तर पर अपनाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। पौध संरक्षण अधिकारी डॉ. जमुना नेगी ने फसलों में बीज उपचार और जैविक कीट प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। वहीं सहायक पौध संरक्षण अधिकारी श्री लक्ष्मीकांत ने किसानों को राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली (NPSS App) के उपयोग और कीट नियंत्रण में इसके महत्व के बारे में बताया।
कृषि विभाग, गुरुग्राम के डॉ. सत्येंद्र सिंह ने किसानों को विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला के समापन पर प्रगतिशील किसान श्री उम्मेद सिंह ने सीआईपीएम केंद्र के अधिकारियों और किसान समुदाय का आभार व्यक्त किया।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय (भारत सरकार) के क्षेत्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, फरीदाबाद द्वारा समन्वित कीट प्रबंधन पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन * समन्वित कीट प्रबंधन” प्रणाली कीट नियंत्रण की प्रभावी तकनीकी * हानिकारक कीटों को नष्ट करने हेतु जैविक कीट- नाशकों का हो प्रयोग * अन्धाधुन्ध कीटनाशकों का प्रयोग जीवधारियों के लिए घातक डॉ. भरतसिंह इस अवसर पर कृषि एवं किसान मंत्रालय (भारत सरकार) सीआईपीएमसी (CIPMC) फरीदाबाद की उपनिदेशक श्रीमती डॉ. वंदना पांडेय ने समन्वित कीट प्रबंधन प्रणाली को कीट व रोग नियंत्रण के क्षेत्र में बेहद आवश्यक बताते हुए इसे किसान स्तर पर अपनाने के लिए विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर पौध संरक्षण अधिकारी डॉ. जमुना नेगी ने बीज़ उपचार व फसलों में जैविक विधि से कीट प्रबंधन के बारे में जानकारी दी तथा सहायक पौध संरक्षण अधिकारी श्री लक्ष्मीकांत ने कीट नियंत्रण में प्रयुक्त नैशनल पैस्ट सर्वेलैंस सिस्टम (NPSS App) के बारे कृषकों को इसके प्रयोग व महत्व के बारे मे बताया। कृषि विभाग गुरुग्राम के डॉ.सत्येंद्रसिंह कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में किसानों को जानकरी दी। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक श्री उम्मेदसिंह ने दो दिवसीय कार्यशाला के सफल आयोजन पर सीआईपीएम केंद्र के सभी अधिकारियों का तथा क्षेत्र के कृषक समुदाय का हार्दिक धन्यवाद किया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

