Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

तहसील मुख्यालयों पर खुलेंगे पीएम किसान हेल्पडेस्क

23 सितम्बर 2023, खरगोन: तहसील मुख्यालयों पर खुलेंगे पीएम किसान हेल्पडेस्क – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को वर्षभर में 6 हजार रूपये तीन समान किश्तों में प्रदान किये जाते है। ग्रामीणजनों को नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के साथ अन्य कार्य जैसे आय, जाति, मूलनिवासी प्रमाण पत्र, गरीबी रेखा से  नीचे  के कार्ड आदि से संबंधित जानकारी के लिए जिले की तहसील कार्यालयों में पीएम किसान हेल्पडेस्क प्रारंभ किये जाएंगे। हेल्पडेस्क एक खिड़की समाधान के रूप में जनसामान्य को उपलब्ध होगी। हेल्पडेस्क पर आने वाले इच्छुक नागरिक को पीएम किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना आदि से संबंधित विभिन्न जानकारियों यथा लाभ प्राप्त करने के लिए पात्रता योजना के विभिन्न फॉर्म के भरने, सत्यापन, सहायता राशि के लाभार्थी के खाते में प्राप्त होने सहित अन्य जानकारी प्रदान की जाएगी।      

कार्यालय में आने वाले इच्छुक  नागरिकों को शासन की  योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारियां यथा उक्त योजना कहां से संचालित हो रही है. फार्म कहां पर उपलब्ध होगा, कब तक किया जाना है, इत्यादि भी उपलब्ध कराई जायेगी। उक्त फार्म को दिये जाने के साथ-साथ भरने में पूर्ण सहायता उपलब्ध करवायी जायेगी। आम नागरिकों के योजना से संबंधित साधारण प्रश्नों यथा ऑनलाइन मोड में किस पोर्टल पर  कैसे कोई आवेदन किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया क्या होगी, प्रक्रिया शुल्क क्या होगा, कैसे जमा किया जाए इत्यादि का समाधान भी किया जाएगा।

शासन की विभिन्न योजनाएं यथा मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना ( धारणाधिकार), मुख्यमंत्री या आवास योजना, प्राकृतिक आपदा के समय राहत कार्य प्रशासनिक एवं राजस्व न्यायालयों इत्यादि से संबंधित सामान्य जानकारियां जो कि आम नागरिकों द्वारा चाही जाए, वे भी प्रदान की जायेगी। हेल्पडेस्क प्रारंभिक रूप से शासकीय कार्यदिवस में प्रतिदिन प्रातः 10ः30 से सायं 5ः30 बजे तक खुला रहेगा। इसके लिए कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा ने सभी तहसीलदारों को आगामी एक सप्ताह में पीएम किसान हेल्पडेस्क प्रारंभ करने के लिए पत्र जारी किया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें