Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान सम्मान निधि के लिए केवाईसी व अपने आधार को बैंक खाते से लिंक करवाएं

21 सितम्बर 2023, देवास: किसान सम्मान निधि के लिए केवाईसी व अपने आधार को बैंक खाते से लिंक करवाएं – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आगामी किस्त का लाभ उन्हीं जिले के उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनके द्वारा केवाईसी व अपने आधार को बैंक खाते से लिंक करवा लिया है। जिला स्तर पर ऐसे शेष किसान हितग्राहियों को जिले से सूचना जारी कर अवगत कराया गया है। शेष किसान भाई 30 सितंबर के पूर्व अपने खाते को आधार से लिंक करवा लें अथवा अपना नया खाता पास के पोस्ट ऑफिस में खुलवा लें , ताकि उनके खाते में इस योजना की आगामी किस्त प्राप्त हो सके। साथ ही जिन्होंने अपना केवाईसी नहीं कराया गया है, वे भी अपने इकेवायसी करवा लें। जिससे जिले में अधिक से अधिक हितग्राहियों को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

प्रत्येक पंचायत स्‍तर पर सीएससी सेंटर द्वारा हेल्‍प डेस्‍क सेंटर प्रारंभ किया गया है, यहां आकर संबंधित हितग्राही इस कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करा सकेंगे। जिन हितग्राहियों का केवाईसी अथवा आधार बैंक खाते से लिंक नहीं होगा वे हितग्राही आगामी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी किश्त एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त प्राप्त करने से वंचित हो जायेंगे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile