Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अंतरराज्यीय सीमावर्ती चेकपोस्ट पर अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी रखेगी छत्तीसगढ़ सरकार

08 जनवरी 2024, बलरामपुर: अंतरराज्यीय सीमावर्ती चेकपोस्ट पर अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी रखेगी छत्तीसगढ़ सरकार – छत्तीसगढ़ राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जोरों पर है। इस सिलसिले में लगातार राज्य व जिला प्रशासन के अधिकारी धान खरीदी केन्द्रों का दौरा भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में बलरामपुर के कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की। श्री एक्का ने अधिकारियों को अवैध धान परिवहन और भंडारण को रोकने व सघन जांच करने के निर्देश दिए हैं।

वही उन्होने अनुभागवार राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए विवादित एवं अविवादित नामांतरण तथा सीमांकन के लंबित प्रकरणों को शीघ्र ही निराकृत करने के निर्देश दिए। वही राजस्व अधिकारियों की बैठक में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की नियमित समीक्षा करने तथा कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा निर्धारित तय सीमा में राजस्व प्रकरणों के निराकरण सुनिश्चित करें एवं जो प्रकरण समय सीमा के बाहर के है उन्हे प्राथमिकता से पहले पूर्ण करें।

कलेक्टर ने अवैध धान परिवहन को रोकने सघन जांच करने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने जिले में धान खरीदी की समीक्षा करते हुए अब तक खरीदे गए कुल धान की मात्रा एवं धान के उठाव के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने धान की खरीदी हेतु टोकन, कुल धान खरीदी की मात्रा, धान उठाव की स्थिति, पंजीकृत किसानों एवं धान क्रय कर चुके किसानों की अद्यतन स्थिति, बारदाना की उपलब्धता सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिले के अंतरराज्यीय सीमावर्ती चेकपोस्ट पर अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एस एस पैकरा, संयुक्त कलेक्टर, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित सबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)