Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

संभागायुक्त ने किया खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण

2 मई 2023, नरसिहंपुर । संभागायुक्त ने किया खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण – जबलपुर संभागायुक्त श्री अभय वर्मा ने जिले के गोटेगांव जनपद के गांवों में समर्थन मूल्य पर गेहंू व चना खरीदी के लिए बनाए गए खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बालाजी वेयर हाऊस कंजई- गर्रा, श्री शक्ति वेयर हाऊस गुंदरई सहित अन्य  उपार्जन केंद्रों पर गेहूं, चना व मसूर खरीदी कार्य का जायजा लिया।

श्री वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को फसल विक्रय में कोई परेशानी न हो और उन्हें फसल विक्रय का भुगतान भी समय पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए की गई सुविधाओं की जानकारी ली।

श्री वर्मा ने कंजई- गर्रा के उपार्जन केन्द्र की भंडारण क्षमता, किसानों की स्लॉट बुकिंग आदि की जानकारी ली। इस संबंध में बताया गया कि इस उपार्जन केन्द्र में 308 किसानों की स्लॉट बुकिंग हो गई है और 156 किसानों ने अपनी उपज का विक्रय कर लिया है। श्री वर्मा ने कहा कि नमी का स्तर निर्धारित मापदंड के अनुसार ही हो। उन्हें अवगत कराया गया कि यहां किसानों द्वारा भूसा बनाया जा रहा है, नरवाई नहीं जलाई जा रही है। यह पर्यावरण हितैषी पहल है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

गुंदरई के चना/ मसूर उपार्जन केन्द्र की व्यवस्थायें संभागायुक्त ने देखी। उल्लेखनीय है कि इस केन्द्र में ग्रेडर लगाकर चना साफ करने की सुविधा दी जा रही है। किसान मंडी के बजाय उपार्जन केन्द्र पर अपनी उपज का विक्रय कर रहे हैं। श्री वर्मा ने यहां किसानों से चर्चा कर भुगतान की जानकारी ली।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: नरवाई जलाने पर होगी दंडात्मक कार्यवाही : श्रीमती पटले