Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

फसल बीमा पॉलिसी का वितरण होगा 26 फरवरी को

23 फरवरी 2022, भोपाल । फसल बीमा पॉलिसी का वितरण होगा 26 फरवरी को – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ‘’मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’’ कार्यक्रम 26 फरवरी को दोपहर 12 बजे मालवा सहकारी शक्कर कारखाना ग्राम बुढ़ी बरलाई तहसील सांवेर, जिला इंदौर में होगा। इसमें किसानों को फसल बीमा पॉलिसी का वितरण करने के साथ-साथ कृषि प्रदर्शनी एवं ड्रोन का प्रदर्शन भी किया जायेगा।

एग्रीकल्चर इंश्योरेंश कम्पनी ऑफ इंडिया लि. (ए.आई.सी.) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ म.प्र. के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में होगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में म.प्र. के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, जल संसाधान एवं मछुआ कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्रीमती उषा ठाकुर तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह उपस्थित रहेंगे।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में लगने वाली कृषि प्रदर्शनी में कृषि से सम्बद्ध विभागों के स्टॉलों के साथ-साथ कृषि यंत्रों का जीवंत प्रदर्शन होगा तथा नई तकनीक के तहत ड्रोन कंपनियां फसलों पर छिड़काव का प्रदर्शन भी करेंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: रतलाम के ढाई लाख किसानों के खाते में आए 318 करोड़

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें