Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)राज्य कृषि समाचार (State News)

महू में चारा उत्पादन प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें

20 नवंबर 2021, महू । महू में चारा उत्पादन प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें – पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, महू के पशु पोषण विभाग में राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत तीन दिवसीय हरा चारा उत्पादन,  संरक्षण प्रसंस्करण एवं विषय पर प्रशिक्षण दिनांक 23-25 नवंबर, 2021 को आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को चारा उत्पादन के क्षेत्र में तकनीकी (सैध्दांतिक एवं प्रायोगिक) प्रशिक्षण देना है। इस 3 दिवसीय प्रशिक्षण का शुल्क रु. 3000 प्रति प्रशिक्षणार्थी है, जिसमें प्रशिक्षणार्थी की चाय, नाश्ता, दोनों का समय भोजन, रहने की व्यवस्था एवं  प्रशिक्षण का शुल्क शामिल है।

प्रशिक्षण उपरांत सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। जो भी इच्छुक व्यक्ति चारा उत्पादन का प्रशिक्षण लेना चाहते हैं, वह इसकी पूर्व सूचना डॉ. नरेश कुरेचिया, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, पशु पोषण पशु चिकित्सा महाविद्यालय, महू को मोबाईल नंबर 7697890782  पर सम्पर्क कर दे सकते हैं ।