Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

बिहार के किसानों की चिंता दूर, क्योंकि शुरू हुई पशु चारा वितरण योजना

11 अगस्त 2025, भोपाल: बिहार के किसानों की चिंता दूर, क्योंकि शुरू हुई पशु चारा वितरण योजना – बिहार की सरकार ने अपने राज्य के किसानों की चिंता दूर कर दी है. दरअसल बारिश जैसे इस मौसम में मवेशियों के लिए चारा उपलब्ध होने में कठिनाई होती है लेकिन अब सरकार ने पशु चारा वितरण योजना को शुरू कर किसानों की चिंता को दूर कर दिया है।

बिहार सरकार ने ‘पशु चारा वितरण योजना’ शुरू की है, जिसका मुख्य उद्देश्य आपदा के समय पशुओं को उचित चारा मुहैया कराना है। इस योजना के तहत बाढ़, सूखा या अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान पशुपालकों को उनके मवेशियों के लिए मुफ्त चारा दिया जाता है। ये न सिर्फ पशुओं की जान बचाता है बल्कि पशुपालकों के आर्थिक नुकसान को भी कम करता है। इस स्कीम के तहत बड़े जानवरों (गाय, भैंस, बैल) को प्रतिदिन 6 किलो चारा और छोटे जानवरों (बकरी, भेड़) को 1 किलो चारा दिया जाता है। चारे की कीमत के मुताबिक, बड़े जानवरों के लिए 70 रुपये प्रतिदिन और छोटे जानवरों के लिए 35 रुपये प्रतिदिन का प्रावधान है।

प्रक्रिया

  • जिला प्रशासन की मदद से अस्थायी शिविर बनाए जाते हैं, जहां पशुपालकों को चारा दिया जाता है।
  • पशुपालकों को टोकन दिए जाते हैं, जिसके आधार पर उन्हें निश्चित मात्रा में चारा मिलता है।
  • एक बार में तीन दिन से लेकर हफ्ते तक चारा दिया जाता है। अगर आपदा लंबी चलती है, तो दोबारा शिविर लगाकर वितरण किया जाता है I

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com