Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

केवीके हरदा ने कृषि व उद्यानिकी एक्सपो भोपाल में की सहभागिता  

28 दिसम्बर 2022, हरदा: केवीके हरदा ने कृषि व उद्यानिकी एक्सपो भोपाल में की सहभागिता – राजधानी भोपाल में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कृषि व उद्यानिकी एक्सपो में कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा ने सहभागिता की। उद्यानिकी एक्सपो में स्टॉल लगाए गए जिसमें उद्यानिकी फसलों के सजीव फसल उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।

केन्द्र की प्रमुख डॉ. संध्या मुरे ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा द्वारा जिले में लगने वाली प्रमुख फसलों जैसे चना, गेहूं , सोयाबीन व ग्रीष्मकालीन मूंग की विभिन्न किस्मों के प्रादर्शों के साथ उद्यानिकी फसलों के सजीव फसल उत्पाद जैसे टमाटर, शिमला मिर्च, संतरा, फूलगोभी, पपीता आदि का प्रदर्शन अंतर्राष्ट्रीय कृषि व उद्यानिकी एक्सपो में स्टॉल लगाकर किया गया।

एक्सपो में कृषकों की जागरूकता हेतु प्राकृतिक खेती के लिए उपयोगी उत्पाद जैसे जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, ब्रह्मास्त्र, अग्न्यास्त्र, नीमास्त्र, दशपर्णी अर्क व लहसुन मिर्च अर्क को भी प्रदर्शित किया गया। कृषकों को तकनीकी जानकारी देने के लिए केन्द्र हरदा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एस. के. तिवारी व डॉ. सर्वेश कुमार भोपाल में तीन दिनों तक उपलब्ध रहेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (26 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )