Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

परिहार ने लिया पैकेजिंग का प्रशिक्षण

29 मार्च 2023, आगर मालवा: परिहार ने लिया पैकेजिंग का प्रशिक्षण – गत दिनों  इंदौर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़  पैकेजिंग संस्थान, अहमदाबाद द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में आगर-मालवा जिले से परिहार एग्रो हर्बल एंड एग्रीबिजनेस के डायरेक्टर और उन्नत कृषक श्री राधेश्याम परिहार ने भी भाग लिया।

श्री परिहार अपने उत्पाद को विश्व बाज़ार  में उतारने के इच्छुक हैं। इसके लिए कैसे पैकिंग की जाए और कौन-कौन से मापदंड लागू होंगे, इस  विषय पर डॉ. अमित सिंगला, डायरेक्टर व हेड इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़  पैकेजिंग अहमदाबाद ने विस्तार से प्रशिक्षण दिया । डॉ. अमित सिंगला ने श्री  परिहार के उत्पाद की पैकिंग देखकर उसकी प्रशंसा की और उन्होंने श्री परिहार को पैकेजिंग इंस्टीट्यूट अहमदाबाद में आने का आमंत्रण दिया।

महत्वपूर्ण खबर: बीटी कॉटन की नई दरें निर्धारित, अधिसूचना जारी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें