Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

‘एक जिला एक उत्‍पाद’ के तहत एक दिवसीय कार्यशाला सम्‍पन्‍न

21 सितम्बर 2023, नीमच:‘एक जिला एक उत्‍पाद’ के तहत एक दिवसीय कार्यशाला सम्‍पन्‍न – आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत ‘‘प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना’’ अंतर्गत जिले में प्रसंस्‍करण इकाइयों को बढ़ावा देने एवं युवा बेरोज़गारों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्‍य से गत दिनों कृषि विज्ञान केन्द्र, नीमच में ‘‘एक जिला एक उत्पाद’’ (ओडीओपी) कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्रीय विधायक ,विभागीय एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

उप संचालक उद्यान श्री अतरसिंह ने कन्नौजी ने पीएम-एफएमई योजना के उद्देश्य एवं योजना में अनुदान सहायता कुल परियोजना लागता का 35 प्रतिशत अनुदान एवं ए.आई.एफ. अन्तर्गत 3 प्रतिशत ब्याज दर में छूट की विस्तृत जानकारी दी और इच्छुक कृषकों, युवाओं को योजना का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया।कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा.जे.पी.सिंह ने कृषक उद्यमियों से योजना का लाभ प्राप्त कर आत्म निर्भर बनने, बीज एवं खाद स्वयं तैयार कर लागत को कम करने, उत्पादन को बढाने की समझाइश दी।कृषि वैज्ञानिक डा. शिल्पी वर्मा ने पीएम-एफएमई योजना अन्तर्गत प्रसंस्करण इकाइयों के माध्यम से उद्यानिकी फसलों का मूल्य संवर्धन कर कृषकों की आय दो गुना करने तथा युवा उद्यमियों को रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। युवाओं को प्रसंस्करण की तकनीकी जानकारी एवं सोर्टिंग, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, मार्केटिंग, ब्रांडिंग की प्रक्रिया को समझाया। प्रोसेसिंग एवं आवश्यक मशीनों के बारे में कृषकों को जानकारी दी। इस आयोजन में विधायक नीमच श्री दिलीप सिंह परिहार, विधायक प्रतिनिधि श्री निलेश पाटीदार, श्री मधुसूदन राजौरा एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। विधायक श्री परिहार ने कृषकों एवं युवा उद्यमियों को योजना का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रोत्साहित किया। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा.एस.एस.सारंगदेवोत ने फसलों में लगने वाले प्रमुख कीट एवं बीमारियों का जैविक तकनीक से प्रबन्धन एवं उपचार के बारे में जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिक डा.पी.एस. नरूका ने जैविक उत्पाद तैयार करने जैविक उत्पाद की ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग, जैविक प्रमाणीकरण के संबंध में जानकारी दी। अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री सत्येन्द्र शर्मा, ने बैंक ऋण स्वीकृति संबंधी विस्तृत जानकारी दी।जिला रिसोर्स पर्सन(डीआरपी)श्री एस.सी.शर्मा ने पीएम-एफएमई योजना अंतर्गत इकाई स्थापना हेतु डीपीआर तैयार करने, ऋण स्वीकृति के लिए आवश्यक दस्तावेजों, के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile