Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के 7 उत्पादों को मिला जीआई प्रमाण पत्र 

27 सितम्बर 2023, भोपाल: मध्य प्रदेश के 7 उत्पादों को मिला जीआई प्रमाण पत्र – नाबार्ड, मध्यप्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा दिनांक 26 सितंबर 2023 को जीआई कार्यशाला का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि नाबार्ड, संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम,  तथा जनजातीय कल्याण विभाग के सम्मिलित प्रयासों एवं ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से मध्य प्रदेश के 7 उत्पादों को जीआई टैग प्राप्त हुआ है।

कार्यशाला में 7 जीआई टैग उत्पादों जैसे ग्वालियर हैंडमेड कार्पेट, जबलपुर स्टोन क्राफ्ट, सुंदरजा आम, शरबती गेहूं, बाटिक प्रिंट, गोंड चित्रकारी एवं वारासिवनी हैंडलूम साड़ी के रजिस्टर्ड प्रोप्राइटर एवं फैसिलिटेटर उपस्थित थे। इस अवसर पर नाबार्ड द्वारा जीआई टैग के रजिस्टर्ड प्रोप्राइटर एवं फैसिलिटेटर को जीआई प्रमाण पत्र सौंपे गए।

कार्यक्रम के दौरान श्री सुनील कुमार, मुख्य महाप्रबंधक, मध्यप्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय, नाबार्ड ने पंजीकृत संस्थाओं को जीआई प्राप्त करने हेतु बधाई दी गई तथा जीआई टैग के उपयोग से किस प्रकार आमदनी की वृद्धि एवं उत्पाद का उचित मूल्य प्राप्त किया जा सकता है, इस विषय पर प्रकाश डाला गया। श्री कुमार ने सभी संस्थाओं को प्रेरित किया तथा जीआई टैग का अधिकतम उपयोग कर उत्पादों को राष्ट्रीय/ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने की अपील की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यशाला में ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन के डॉ. रजनीकांत द्विवेदी, पद्मश्री से सम्मानित,  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होने अपने उद्बोधन के दौरान जीआई टैग प्राप्त करने की प्रकिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा जीआई की  महत्ता को समझाते हुए उन्होने उम्मीद जताई कि भारत के स्वदेशी उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सराहा जाएगा, जो कि वास्तव में उनके प्रयासों को सफल बनाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कार्यशाला के अवसर पर मुख्य आकर्षण जीआई पवेलियन रहा जिसे उपस्थित प्रतिभागियों ने खूब सराहा, इस पवेलियन में सातों  जीआई पंजीकृत उत्पाद प्रदर्शित किए गए।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )