मध्यप्रदेश के पांच जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी
29 जुलाई 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश के पांच जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, देश के रीवा, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर नर्मदापुरम, ग्वालियर , सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; भोपाल, इंदौर, चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं- कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। राज्य में पूर्वी मप्र के सागर जिले के रहली में सर्वाधिक 162. 2 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। जबकि पश्चिमी मप्र के शिवपुरी जिले के करेरा में 115 मिमी वर्षा हुई। मप्र में 1 जून से 29 जुलाई तक दीर्घावधि औसत से -16 % कम वर्षा हुई। पूर्वी मप्र में औसत से -15 % कम तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -17 % कम वर्षा हुई।
वर्षा के प्रमुख आंकड़ें – अति भारी वर्षा रहली 162.2, बालाघाट 145.0, वारासिवनी में 137.2 मिमी दर्ज़ की गई। जबकि भारी वर्षा करेरा 115.0, भितरवार 97.0, कुंडम 80.8, परसवाड़ा 78.4, नौरोजाबाद 75.8, बिरसा 71.4, शाहपुरा -डिंडोरी 71.4, लांजी 70.3, लाल बर्रा 69.2, रामा 66.2 और नालछा में 65.4 मिमी हुई।
मौसमी परिस्थितियां – उत्तर आंतरिक ओडिशा एवं उससे सटे दक्षिण झारखंड तथा छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित गहरा अवदाब पिछले 6 घंटों के दौरान 15 किमी प्रति घंटा की गति से पश्चिम की ओर बढ़ा और आज, 29 जुलाई 2026 को प्रातः 0830 बजे मध्य छत्तीसगढ़ एवं उससे सटे उत्तर आंतरिक ओडिशा के ऊपर एवं रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के पश्चिम-उत्तर पश्चिम में केन्द्रित था। इसके अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश से होते हुए लगभग पश्चिम की ओर आगे बढ़ने की बत संभावना है। मानसून द्रोणिका ( ट्रफ ) मध्य समुद्र तल अब श्री गंगानगर, भिवानी , ग्वालियर , सीधी, छत्तीसगढ़ के मध्य भागों और उससे लगे उत्तर आंतरिक ओडिशा के ऊपर गहरे दबाव के केंद्र , पुरी, और वहां से दक्षिण – पूर्व की ओर मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। एक पूर्व -पश्चिम शियर जोन भी गुजर रहा है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू संभाग पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। ऊपरी हवा के दो चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण -पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर -पश्चिम मध्यप्रदेश के ऊपर मानसून ट्रफ में विलीन हो गया है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने रायसेन, नर्मदापुरम,छिंदवाड़ा , सिवनी और बालाघाट जिलों में झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाओं के साथ कहीं -कहीं अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहीं विदिशा , राजगढ़ , शाजापुर, सीहोर , बैतूल, हरदा, देवास, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह, सागर और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई है। राज्य के शेष जिलों में कुछ /अनेक और अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

