Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विभाग का एक दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण सम्पन्न

22 दिसम्बर 2022, खंडवा: कृषि विभाग का एक दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण सम्पन्न – नीति आयोग आकांक्षी जिला परियोजना के अंतर्गत आईटीसी मिशन सुनहरा कल व सीपा संस्था के सहयोग से कृषि विज्ञान केंद्र खंडवा के द्वारा मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम गत दिनों कृषि विज्ञान केंद्र खंडवा में आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि सहायक संचालक श्रीमती कविता गवली एवं श्री लोकेंद्र मंडलोई आईटीसी मिशन सुनहरा कल थे। सीपा संस्था से रुचि भट्ट, शैलेंद्र सिंह जादौन, राहुल पाटीदार, नरेंद्र चौधरी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में जिले के सभी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आत्मा परियोजना के विकासखंड तकनीकी प्रबंधक सहायक तकनीकी प्रबंधक को रबी फसल गेहूं एवं चने के लिए तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।

सर्वप्रथम डॉ. आशीष बोबडे के द्वारा गेहूं व चना मॉड्यूल के माध्यम से खाद व उर्वरक प्रबंधन सिंचाई प्रबंधन व रोग व कीट प्रबंधन की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई। डॉ. सौरभ गुप्ता द्वारा मौसम अनुकूल तकनीकी खेती के बारे में जानकारी दी, जिसका मुख्य उद्देश्य इन मैदानी अमलों के माध्यम से किसानों को प्रशिक्षित कर बेहतर उत्पादन किया जा सके।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें