Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विज्ञान केन्द्र देवास में किसान दिवस आयोजित 

24 दिसंबर 2022, देवास: कृषि विज्ञान केन्द्र देवास में किसान दिवस आयोजित – आज राष्ट्रीय किसान दिवस के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र देवास में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही किसानों के मसीहा देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री चौधरी   चरण सिंह  की जयंती भी मनाई गई। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर  द्वारा किसानों को संबोधित किया गया] जिसका ऑन लाईन सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र देवास पर उपस्थित कृषकों को दिखाया गया।

  केन्द्र की प्रसार वैज्ञानिक श्रीमती नीरजा पटेल ने किसान दिवस को मनाने का उद्देश्य व इसकी महत्ता बताकर कार्यक्रम की शुरूआत की।केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. ए.के. बड़ाया ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत किसानों का देश है। अन्नदाता किसानों के बिना जीवन संभव नहीं है। किसान हैं तो हम हैं। उन्होंने देश के अन्नदाता किसान वर्ग के प्रति आभार एवं सम्मान प्रकट किया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. के.एस.भार्गव ने किसानों से कृषि की नवीनतम तकनीकी अपनाकर उन्नत खेती करने की बात कही। उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ. निशिथ गुप्ता ने सब्जी उत्पादन कर अतिरिक्त आय अर्जित करने की बात कही।

शस्य वैज्ञानिक डॉ. महेन्द्र सिंह ने प्राकृतिक खेती एवं कीट वैज्ञानिक डॉ. मनीष कुमार ने जैविक खेती के महत्व को बताया। केन्द्र की वैज्ञानिक डॉ. लक्ष्मी ने किसानों को मत्स्य पालन अपनाकर आमदनी बढ़ाने की बात कही। वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी श्रीमती अंकिता पाण्डेय द्वारा किसानों को खेती से संबंधित अन्य व्यवसायों को करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही केन्द्र की तकनीकी अधिकारी डॉ. सविता कुमारी ने मृदा स्वास्थ्य को सुधारने हेतु मृदा परीक्षण करवाकर ही खाद उपयोग करने की अनुशंसा दी जिससे कृषि की लागत को कम किया जा सके। कार्यक्रम में केन्द्र पर कुल 158 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने भागीदारी की। साथ ही किसान दिवस का आयोजन जिले के ग्राम रानायलकलां नापाखेड़ी एवं चापड़ा में साॅलीडरीडेड एनजीओ एवं कृषक उत्पादक संगठनों के साथ भी किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: जानिए क्या है रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि; गेहूं का MSP अब 2125 ₹ प्रति क्विंटल

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )