Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कीटनाशक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

17 जून 2022, विदिशा । कीटनाशक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित –मध्य प्रदेश कृषि विभाग के उपसंचालक श्री पीके चौकसे ने सिरोंज विकासखंड की  3 कीटनाशक विक्रय दुकानों में कीटनाशक अमानक पाए जाने पर लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। उप संचालक श्री चौकसे ने बताया कि सिरोंज के  मे. एग्रीकल्चर कंसल्टेंसी, अतुल कृषि सेवा केंद्र, किसान कृषि सेवा केंद्र का कीटनाशक लायसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इसी प्रकार  विदिशा के खरी फाटक रोड स्थित मैसर्स राठौर कृषि सेवा केंद्र एंड एग्री क्लिनिक का कीटनाशक लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्यवाही की है।

उप संचालक श्री चौकसे ने बताया कि कीटनाशक  नमूने  जबलपुर प्रयोगशाला द्वारा  विश्लेषण में  अमानक पाए जाने के फलस्वरूप कीटनाशक औषधि विक्रेता एवं निर्माता कंपनी पर  विक्रय प्रतिबंध लगाया गया एवं कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। कीटनाशक औषधि विक्रेताओं  द्वारा जवाब प्रस्तुत नहीं करने एवं अमानक विक्रय करने के फलस्वरूप कीटनाशी अधिनियम के प्रावधान अनुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

महत्वपूर्ण खबर: राजस्थान में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की अवधि 30 जून तक बढ़ी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile