Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अब कोदो-कुटकी के उपार्जनपर बोनस भी मिलेगा

08 नवंबर 2025, सीधी: अब कोदो-कुटकी के उपार्जनपर बोनस भी मिलेगा –  उप संचालक , कृषि,  सीधी ने बताया है कि राज्य शासन द्वारा पहली बार कोदो और कुटकी फसलों का उपार्जन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने की नीति लागू की गई है। यह निर्णय कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों के हित में लिया गया एक ऐतिहासिक कदम है। इन फसलों के उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 10 अक्टूबर से प्रारंभ किया गया था, जिसकी अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 09 नवंबर 2025 कर दी गई है। अतः जिले के किसान निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि उन्हें शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त हो सके।

उप संचालक कृषि ने बताया कि शासन द्वारा कोदो का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विंटल तथा कुटकी का 3500 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त किसानों को दोनों फसलों पर 1000 रुपये प्रति क्विंटल बोनस भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने की अपील करते हुए कहा कि यह योजना कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी।

किसानों की सुविधा के लिए जिले के विभिन्न विकास खण्डों में पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए हैं। विकासखंड सीधी में गांधीग्राम एवं चौफाल कोठार, विकासखंड रामपुर नैकिन में कुडिया, बघवार तथा कंधवार, विकासखंड मझौली में ताला एवं मझौली, विकासखण्ड सिहावल में अमिलिया एवं बघोर तथा विकासखंड कुसमी में टमसार पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं। इन्हीं समितियों के माध्यम से किसानों से उपार्जन किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें