Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

निमाड़फ्रेश ने किया काबुली चना प्रोसेसिंग प्लांट का शुभारम्भ

08 मार्च 2025, (दिलीप दसौंधी, मंडलेश्वर): निमाड़फ्रेश ने किया काबुली चना प्रोसेसिंग प्लांट का शुभारम्भ –  निमाड़फ्रेश ने गत दिनों अपने काबुली चना प्रोसेसिंग प्लांट का शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार, कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा, एजीएम नाबार्ड श्री विजेंद्र पाटिल एवं जनसेवक श्री संतोष पाटीदार उपस्थित रहे। विशेष अतिथि डीडीए श्री एसएस राजपूत, श्री डीडीएच गिरवाल, केवीके से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एसके त्यागी, वरिष्ठ फूड साइंटिस्ट डॉ अनीता शुक्ला एवं अन्य अधिकारीगण भी शामिल हुए।

किसानों से किया वादा हुआ पूरा – निमाड़फ्रेश ने किसानों को वादा किया था कि वह उनके लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करेगा, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिले। इस वादे को पूरा करते हुए निमाड़फ्रेश ने काबुली चना प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया है। भविष्य में जब निमाड़फ्रेश के 1000 किसान सदस्य हो जाएंगे, तो संगठन बायो फर्टिलाइज़र प्लांट और कॉमन फैसिलिटी सेंटर जैसे नए प्रोजेक्ट्स पर भी कार्य करेगा।      

 खरगोन कपास मंडी और फैक्ट्री का शुभारम्भ – इस  दौरान एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। खरगोन कपास मंडी का शुभारम्भ हुआ । इसी के साथ निमाड़फ्रेश ने अपनी फैक्ट्री का भी उद्घाटन किया और किसानों से सीधी खरीदी शुरू की है।          

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

एफपीओ के साथ साझेदारी का वादा –   निमाड़फ्रेश ने अन्य एफपीओ के डायरेक्टर्स और सदस्यों को भी आमंत्रित किया। जिसमें कई एफपीओ से डायरेक्टर सीईओ एवं सदस्य भी शामिल हुए। जैसे  गोगांवा  फार्मर प्रोडूसर कंपनी से डायरेक्टर श्री मोहन सिसोदिया,श्री  धर्मेंद्र राठौड़, कुशावर्त एफपीओ से श्री सुरेश यादव, निमाड़ी लाल एफपीओ से श्री मनोज पाटीदार, फार्मट्रस्ट से श्री सचिन यादव शामिल हुए। इस दौरान सभी एफपीओ को आश्वस्त किया गया कि वे अपने किसानों का माल सीधे निमाड़फ्रेश को बेच सकते हैं। निमाड़फ्रेश गेहूं एवं देसी चने की भी खरीदी करता है। साथ ही एक क्लस्टर मॉडल के रूप में कार्य करते हुए, सभी एफपीओ धीरे-धीरे व्यापार में भाग ले सकते हैं और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य कर सकते है।  यह पहल किसानों को बेहतर बाजार, उचित मूल्य और आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम का संचालन सीईओ श्री हरिओम भूरे ने किया और डायरेक्टर श्री बालकृष्ण पाटीदार ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com