Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मालदीव के युवा दल ने किया एम पी यू ए टी का भ्रमण

12 नवंबर 2021, उदयपुर । मालदीव के युवा दल ने किया एम पी यू ए टी का भ्रमण – राज्य सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के आदान प्रदान कार्यक्रम के तहत मलदीव के 15 सदस्यीय दल  ने  गुरुवार को महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का भ्रमण किया और छात्र छात्राओं तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संवाद मे भी भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता एम पी यू ए टी के कुलपति डॉ नरेंद्र सिंह राठौड़ ने की। उन्होंने मालदीव के प्रतिनिधि मंडल का स्वागत करते हुए एम पू यू ए टी मे किये जा रहे कृषि नवाचारों से उन्हे अवगत किया और विश्व विद्यालय से द्वि पक्षीय सहयोग और हर संभव तकनीकी सहयोग की बात कही।  इस अवसर पर एम पी यू ए टी के अनुसंधान निदेशक डॉ एस के शर्मा ने विश्वविध्यालय मे किये जा रहे नवाचारों एवं उपलब्धियों से दल को अवगत करवाया एवं एक प्रेसेंटेशन भी दिया। 

विश्व विद्यालय के छात्र कल्याण अधिकारी डॉ एम एस सलोद ने बताया कि विश्वविध्यालय की ओर से सभी संघठक कॉलेजों के विधार्थियों ने इंटरक्शन मे भाग लिया और परस्पर एक दूसरे देश मे कृषि शिक्षा, रोजगार के अवसरों और सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की। नोडल अधिकारी व जिला युवा अधिकारी पवन घोसलिया बताया कि मालदीव के दल मे विधार्थियो के अलावा युवा उद्यमी, छात्र प्रतिनिधि, इस्लामिक परिषद के प्रतिनिधि इत्यादि सम्मिलित थे। मालदीव के युवा दल अध्यक्ष हसन फरहान मुहम्मद ने कृषि विविधता और विपणन मे रुचि दिखाई। उपाध्यक्ष सुश्री रिफगा सिंहम ने कृषि मे नवाचारों, सूचना प्रोधयोगिकी और स्वरोजगार के अवसरों मे रुचि दिखाई। 

मालदीव प्रतिनिधि मंडल के साथ संबंधित अधिकारी प्रादेशिक निदेशक श्री श्याम सिंह राजपुरोहित, युवा मामलात विभाग भारत सरकार के श्री श्रवण कुमार, श्रीमती मनीषा, राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक श्री श्रवण राम के अलावा प्रोटोकॉल अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र के गोपाल वैष्णव, एम पी यू ऐ टी के वरिष्ठ अधिकारी, डॉ आई जी माथुर, जन संपर्क अधिकारी डॉ सुबोध शर्मा, सभी महाविधालयो के एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी, विभागाध्यक्ष इत्यादि उपस्थिति थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक डॉ लतिका शर्मा ने किया इस अवसर पर प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ आर ऐ कौशिक ने भी सभा को संबोधित किया एवं सभी का आभार भी व्यक्त किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile