Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ड्रोन हाईटेक हब स्थापित करने हेतु आवेदन आमंत्रित

21 मार्च 2023, बुरहानपुर: ड्रोन हाईटेक हब स्थापित करने हेतु आवेदन आमंत्रित – कृषकों को कृषि फसलों हेतु आधुनिक कृषि उपकरण देने के उद्देश्य  से वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 हेतु बैंक ऋण आधार पर ड्रोन सेवाओं हेतु हाईटेक हब स्थापित करने के इच्छुक व्यक्तिगत आवेदकों/पंजीकृत कृषक समूह/एफपीओ/उद्यमियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी की वेबसाईट www.chc.mpdage.org  के माध्यम से आमंत्रित किये जाते हैं। इसके अंतर्गत संपूर्ण प्रदेश हेतु 10 हाई-टेक हब के लक्ष्य निर्धारित किये गये है। लक्ष्यों में आवश्यकता अनुसार परिवर्तन संचालक कृषि अभियांत्रिकी द्वारा किया जा सकेगा। योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु प्राथमिकता क्रम का निर्धारण पात्र आवेदनों में से कम्प्युटराईज्ड लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा।

सहायक कृषि यंत्री ने जानकारी देते बताया कि, आवेदकों को अपने आवेदन के साथ धरोहर राशि के रूप में 1 लाख रूपये के बैंक ड्रॉफ्ट की फोटो प्रति अपलोड  करनी होगी। बैंक ड्रॉफ्ट संचालक, कृषि अभियांत्रिकी म.प्र.भोपाल के नाम से  बनाना  होगा। ऐसे आवेदक जो चयन उपरांत हाईटेक हब स्थापित करने में असफल होंगे उनकी धरोहर राशि राजसात कर ली जायेगी। ऑनलाईन आवेदन दिनांक 24 मार्च 2023 तक प्रस्तुत किये जा सकेंगे। प्रस्तुत आवेदनों के अभिलेखों का  परीक्षण  दिनांक 27 मार्च 2023 को संबंधित कृषि यंत्री/कार्यपालन यंत्री कार्यालय में किया जावेगा। पात्र पाये गये आवेदनों में से प्राथमिकता सूची का निर्धारण दिनांक 28 मार्च 2023 को कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से किया जावेगा। विस्तृत विवरण हेतु संचालनालय की वेबसाईट www.chc.mpdage.org  पर देखा जा सकता है।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (20 मार्च 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें