Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना: डेयरी फार्मिंग के लिए MP सरकार दे रही 42 लाख रुपए तक की सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन  

27 अक्टूबर 2025, भोपाल: डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना: डेयरी फार्मिंग के लिए MP सरकार दे रही 42 लाख रुपए तक की सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन – वृहद स्तर पर डेयरी उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने के इच्छुक जिले के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना” से अनुदान प्राप्त कर डेयरी स्थापित की जा सकती है। इसके लिए हितग्राही ऑनलाइन पोर्टल https://dbaky.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत सरकार के द्वारा इकाई लागत पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति के हितग्राहियों को 33 प्रतिशत एवं सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के हितग्राहियों को 25 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है।

उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना” के तहत 25 दुधारु पशुओं की इकाई स्थापित की जा सकती है। इकाई की अधिकतम सीमा 42 लाख रुपये तक हो सकती है। योजना का लाभ “पहले आओ- पहले पाओ” सिद्धांत के आधार पर दिया जाता है। डेयरी यूनिट स्थापित करने के लिए हितग्राही के पास न्यूनतम 3.50 (साढे़ तीन) एकड़ कृषि भूमि होना जरूरी है।

 विस्तृत जानकारी के लिए मेला परिसर में संचालित उप संचालक पशु पालन एवं डेयरी के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें