Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एग्रीकल्चर मार्केटिंग की पॉलिसी बनाएं : कलेक्टर श्री सिंह

29 मई 2023, नर्मदापुरम: एग्रीकल्चर मार्केटिंग की पॉलिसी बनाएं : कलेक्टर श्री सिंह – नर्मदापुरम जिले के लिए एक बेहतर कृषि मार्केटिंग पॉलिसी बनाई जाए। जो मंडियों के अलावा हमारी फसलों , फलों आदि कृषि आधारित उत्पादों के विक्रय में उपयोगी साबित हो। जो कृषि उत्पादों के विक्रय का एक बेहतर माध्यम बनने के साथ ही किसानों को भी इसका लाभ मिले। यह बात कलेक्टर नर्मदापुरम श्री नीरज कुमार सिंह ने  गत दिनों  को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि विकास प्लान के संबंध में आयोजित बैठक में कही।बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री एसएस रावत , उप संचालक कृषि श्री जे आर हैडाऊ, उप संचालक कृषि श्रीमती रीता उईके, सहायक आयुक्त सहकारिता श्री शिवम मिश्रा, उपसंचालक पशुपालन श्री अग्रवाल,सहायक मत्स्य अधिकारी श्री एम आर काले उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कृषि मार्केटिंग पॉलिसी के अलावा जिले में फूड प्रोसेसिंग यूनिट और एग्रीकल्चर लॉजिस्टिक हब बनाए जाने का प्लान भी तैयार करें। इस संबंध में मंडियों एवं व्यापारियों के साथ वर्कशॉप भी आयोजित की जाए। उन्होंने जिले में गुणवत्तापूर्ण उत्पादन को देखते हुए तरबूज और खरबूज का रकबा बढ़ाने के निर्देश उप संचालक उद्यानिकी को दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिले में पोल्ट्री पालन एवं प्राकृतिक खेती पर केंद्रित एक – एक कृषि उत्पादक संगठन भी बनाया जाए। श्री सिंह ने कृषि विभाग अंतर्गत कृषि विकास प्लान के संबंध में प्रस्तावित प्रमुख फसल क्षेत्र, उर्वरकों की उपयोगिता एवं स्थिति, प्राकृतिक खेती में विस्तार नवाचार गतिविधियां, टिकाऊ खेती को बढ़ावा, क्षमता वर्धन एवं कौशल, फसल विविधीकरण, एकीकृत कृषि को बढ़ावा इत्यादि बिंदुओं पर चर्चा का आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बीज निगम के अधिकारियों को निर्धारित रकबे में सोयाबीन एवं अन्य जिले के लिए उपयोगी फसलों को लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कृषि अभियांत्रिकी अंतर्गत नरवाई जलने से बचाव के उपकरणों के क्रय लक्ष्य में भी वृद्धि की जाए।

श्री सिंह ने सहकारिता विभाग अंतर्गत ऋण वसुली में कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ऋण वसूली में गति लाने के निर्देश सीईओ जिला सहकारी बैंक एवं उपायुक्त सहकारिता को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देशित किया कि समितियों से खाद का भी सुचारु रुप से वितरण किया जाए। उन्होंने पशुपालन विभाग को नेशनल लिवस्टॉक मिशन के तहत बकरी पालन, मुर्गी पालन में बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने उद्यानिकी विभाग एवं मत्स्य पालन विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की भी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें