Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आईपीएल द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

26 दिसम्बर 2020, धार। आईपीएल द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न – उर्वरक प्रदायक कंपनी इंडियन पोटाश लि. द्वारा सहकारी समितियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के महाप्रबंधक श्री बी. जे. बसुनिया, उपसंचालक कृषि श्री आर. एल. जामरे, आईपीएल के रीजनल हेड श्री नितेश शर्मा, फर्टिलाइजर प्रोजेक्ट के डॉ. विजेंद्र, कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर श्री एन. ए. खान, श्री नव्देव उपस्थित थे. प्रशिक्षण में बैंक एवं समितियों के 75 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. सभी को पॉज के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई. इसको लेकर उन्हें आ रही समस्याओं का समाधान भी किया गया.