Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि आदान विक्रेता पाठ्यक्रम प्रमाण-पत्र समाहरोह संपन्न

06 मई 2024, उदयपुर: कृषि आदान विक्रेता पाठ्यक्रम प्रमाण-पत्र समाहरोह संपन्न – राजस्थान कृषि महाविद्यालय (महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौधौगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर) के कीट विज्ञान विभाग द्वारा संचालित एक वर्षीय कृषि आदान विक्रेता पाठ्यक्रम प्रमाण-पत्र समाहरोह दिनांक 04 मई 2024 को संपन्न हुआ |

इस कार्यक्रम के दौरान 48 अभ्यर्थीयों को प्रमाण पत्र वितरित किये गए गौरतलभ है कि इस प्रमाण पत्र के द्वारा अभ्यर्थी कृषि से जुड़े इनपुट (खाद, बीज, उर्वरक, कृषि रसायन, कीटनाशक एवं कृषि यंत्र) आदि के आदान हेतु राज्य सरकार के कृषि विभाग द्वारा लायसेंस प्राप्त कर सकेंगे |

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय कुलपति डॉ अजीत कुमार कर्नाटक ने अभ्यर्थीयों को संबोधित करते हुए कीटनाशकों के उचित उपयोग व् जैविक नियंत्रण के बारे में विस्तार से बताया तथा अभ्यर्थीओं को कृषकों एवं कृषि सेवा के लिए आव्हान किया |

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस दौरान राजस्थान कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ लोकेश गुप्ता, सयुंक्त निदेशक, उद्यान विभाग, डॉ रविन्द्र वर्मा, पाठ्यक्रम के संयोजक व् कीट विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एस रमेश बाबू तथा विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिकारी डॉ एम के महला ने भी अभ्यर्थीओं को कृषि से जुडी जानकारी से अवगत करवाया |

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

समारोह के दौरान मंच संचालन डॉ उर्मिला चैधरी (तकनीकी सहायक) ने किया कीट विज्ञान के शोधार्थी डॉ बीरेन्द्र सिंह, अमित कुमार, प्रदीप कुमार एवं नेहा डूडी व् अन्य मौजूद थे |

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

To view e-paper online click below link: https://www.krishakjagat.org/kj_epaper/Detail.php?Issue_no=36&Edition=mp&IssueDate=2024-05-06

To visit Hindi website click below link:

www.krishakjagat.org

To visit English website click below link:

www.global-agriculture.com