Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को वनाधिकार के पट्टे देने के लिए सरकार संकल्पबद्ध : श्री बामनिया

8 जनवरी 2022, जयपुर । किसानों को वनाधिकार के पट्टे देने के लिए सरकार संकल्पबद्ध : श्री बामनिया  – जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन सिंह बामनिया ने गत दिनों बांसवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जनजाति सभागार में वनाधिकार पट्टा वितरण कार्यक्रम में वनाधिकार अधिनियम, 2006, 2008 एवं 2012 के अंतर्गत बांसवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के कुल 98 लाभार्थियों को व्यक्तिगत पट्टों का वितरण किया।

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री बामनिया ने कहा कि राज्य सरकार वनभूमि पर काबिज किसानों को पट्टे देने के लिए संकल्पबद्ध है और इसी कड़ी में वनाधिकार के पट्टे वितरित किए जा रहे हैं। आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। उन्होंने ग्रामीणजनों का आह्वान किया कि वे जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ उठाएं।
आरंभ में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के उपायुक्त श्री महेन्द्र भगोरा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विभिन्न विकास कार्यों एवं वनाधिकार अधिनियम की जानकारी दी।

जिला कलेक्टर श्री अंकित कुमार सिंह ने कहा कि राजस्व रिकॉर्ड में विभिन्न किस्मों में काबिज किसानों को उनका परीक्षण कराकर आगामी दिनों में पट्टे वितरित किए जाएंगे। उपवन संरक्षक श्री हरिकृष्ण सास्वत ने किसानों से अपील की कि जितने क्षेत्र के लिए पट्टे दिए गए हैं, उसी क्षेत्रफल में अपना कब्जा लें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद् सभापति श्री जैनेन्द्र त्रिवेदी ने की। इस दौरान पूर्व विधायक एवं गढ़ी प्रधान कांता भील, बांसवाड़ा प्रधान श्री बलवीर रावत एवं अर्जुन पाटीदार आदि ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट जन उपस्थित थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें